बोर्डा मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय सचिन उर्फ शेषराव रामजी टेकाम की मौके पर ही मौत हो गई। रात के अंधेरे में बिना पार्किंग लाइट जला
बोर्डा मार्ग पर दर्दनाक हादसा! बिना पार्किंग लाइट के खड़े टिप्पर से टकराई बाइक! कन्हान के 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
बोर्डा मार्ग पर दर्दनाक हादसा!
अंधेरे में खड़े टिप्पर से पीछे से टकराई बाइक, 32 वर्षीय सचिन टेकाम की मौके पर मौत
पार्किंग लाइट बंद कर सड़क पर खड़ा था टिप्पर; कन्हान पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
कन्हान : - नागपुर जिल्हे के पारशिवनी तहसील अंतर्गत कन्हान थाना क्षेत्र के बोर्डा मार्ग पर अंधेरे में खड़े एक टिप्पर ट्रक से पीछे से बाइक टकराने के कारण 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार, 8 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे हुआ। सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े टिप्पर के कारण हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतक की पहचान सचिन उर्फ शेषराव रामजी टेकाम, निवासी बोर्डा, कन्हान के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाऊराव रामजी टेकाम (40), निवासी बोर्डा इनके छोटे भाई मृतक सचिन टेकाम (32), निवासी बोर्डा यह हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MH 40 CN 9354 से कन्हान में किराना सामान लेने आया था। रात करीब 9:30 बजे भाऊराव टेकाम को उनके घर के पास रहने वाले संकेत बंड ने सूचना दी कि उनके छोटे भाई का गले गोदाम के सामने सड़क पर अपघात हो गया है। सूचना मिलते ही भाऊराव घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटनास्थल पर बोर्डा की ओर जाने वाले मार्ग पर टिप्पर ट्रक क्रमांक MH 34 BG 4414 खड़ा दिखाई दिया। टिप्पर के पिछले हिस्से के दाईं ओर सचिन की मोटरसाइकिल बुरी तरह टकराई हुई थी और वाहन टिप्पर के पिछले दोनों पहियों के बीच फंसा हुआ दिखाई दिया। वहीं, सचिन सड़क पर पड़ा था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
इस भीषण टक्कर में सचिन टेकाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, टिप्पर चालक ने बोर्डा की ओर जाने वाले मार्ग पर अंधेरे में पार्किंग लाइट चालू किए बिना ट्रक को खतरनाक तरीके से खड़ा किया था। इसी दौरान पीछे से आ रही सचिन की मोटरसाइकिल टिप्पर से जोरदार टकरा गई। इस टक्कर में उसकी जान चली गई। सड़क पर भारी वाहन खड़ा करते समय आवश्यक सुरक्षा उपायों की अनदेखी कितनी घातक साबित हो सकती है, यह हादसा इसका गंभीर उदाहरण है।
इस मामले में शिकायतकर्ता भाऊराव टेकाम की शिकायत के आधार पर कन्हान पुलिस ने टिप्पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
सवाल यह है कि अंधेरे में सड़क पर खड़े भारी वाहनों के पीछे पर्याप्त चेतावनी संकेत और पार्किंग लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब गंभीर होंगे? ऐसे हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई बेहद जरूरी है, ऐसी मांग आम नागरिक कर रहे हैं।




COMMENTS