कन्हान पुलिस ने आधी रात को नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप से 10 गायों को मुक्त कराया। तस्करी में शामिल वाहन और मवेशी सहित 6.10 लाख का माल जप्त, चालक
कन्हान पुलिस की आधी रात बड़ी कार्रवाई
अवैध रूप से ले जाई जा रही 10 गायों को कराया मुक्त, 6.10 लाख का माल जप्त
बोलेरो पिकअप में निर्दयतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे थे मवेशी; चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 17 वर्षीय नाबालिग क्लीनर पुलिस के कब्जे में
कन्हान : बेजुबान मवेशियों की अवैध और निर्दयतापूर्वक तस्करी के खिलाफ कन्हान पुलिस ने आधी रात को नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रही बोलेरो पिकअप को पकड़कर उसमें सवार 10 गायों को मुक्त कराया। इस कार्रवाई में 10 गायों और बोलेरो पिकअप सहित कुल 6 लाख 10 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। वहीं, पुलिस को देखते ही वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद 17 वर्षीय विधि संघर्षग्रस्त बालक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार (31 अक्टूबर) की रात 9 बजे से रविवार (1 नवंबर) की सुबह 10 बजे तक सहायक पुलिस निरीक्षक गिरीधर पेंदोरे के नेतृत्व में कन्हान पुलिस की टीम रात्रि गश्त एवं क्षेत्रीय गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान तड़के करीब 4 से 4.40 बजे के बीच पुराने पुलिस स्टेशन के सामने कामठी रोड, कन्हान में नाकाबंदी की जा रही थी। तभी एमएच 40 सीएम 8491 क्रमांक की बोलेरो पिकअप संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी।
पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन में मौजूद 17 वर्षीय क्लीनर को अपने कब्जे में लिया। पंचों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप के पिछले हिस्से में छोटी-बड़ी कुल 10 गायों को बेहद निर्दयतापूर्वक और ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख 10 हजार रुपये कीमत की 10 गायें तथा लगभग 5 लाख रुपये कीमत की बोलेरो पिकअप, इस प्रकार कुल 6 लाख 10 हजार रुपये का माल जब्त किया। हिरासत में लिए गए बालक ने वाहन चालक का नाम रोहित ठवकर (28), निवासी टवेपार, तहसील व जिला भंडारा बताया।
इस मामले में फरार चालक रोहित ठवकर और विधि संघर्षग्रस्त बालक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम तथा मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गिरीधर पेंदोरे कर रहे हैं।
सह संपादक - ऋषभ बावनकर
कन्हान पुलिस ने आधी रात को नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ा है। वाहन से 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराया गया और 6.10 लाख रुपये का माल जप्त किया गया है। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया,
कन्हान पुलिस ने आधी रात को नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप से 10 गायों को मुक्त कराया। तस्करी में शामिल वाहन और मवेशी सहित 6.10 लाख का माल जप्त, चालक फरार।
कन्हान पुलिस, मवेशी तस्करी, गायों की तस्करी, Kanhan Police News, Nagpur Crime, Bolero Pickup Seized, Giridhar Pendore, Maharashtra News
#KanhanPolice #CattleSmuggling #NagpurNews #MaharashtraPolice #AnimalCruelty #CrimeNews #Kanhan #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews



COMMENTS