गुरुकुंज आश्रम मोझरी में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के 58वें पुण्यतिथि महोत्सव पर महिला सेवाधिकारियों कांचन माकडे, सुनंदा टेकाडे और सुनिता मानकर का शाल
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के 58वें पुण्यतिथि महोत्सव में महिला सेवाधिकारियों का शाल, श्रीफल और स्मृतिचिह्न देकर सत्कार
मोझरी (अमरावती) : - वंदनीय राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के 58वें पुण्यतिथि महोत्सव के अवसर पर गुरुकुंज आश्रम, मोझरी में आयोजित महिला सम्मेलन में नागपुर जिल्हा महिला सेवाधिकारी सौ. कांचनमाला ताई माकडे, सौ. सुनंदा टेकाडे और सौ. सुनीता मानकर को सम्मानित किया गया।
पुष्पाताई बोंडे के हाथों तीनों सेवाधिकारियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर सत्कार किया गया। ग्रामगीता जीवन विकास परीक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के विचारों और कार्यों के प्रति निःस्वार्थ समर्पण को देखते हुए अखिल भारतीय श्री गुरुदेव सेवा मंडल की ओर से यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज अध्यासन की प्रमुख सौ. विजयालक्ष्मी थोटे ने की। सम्मेलन के आयोजन में प्रमुख सौ. जया सोनारे ताई, सचिव सौ. सुनंदा ताई ठाकरे तथा गुरुकुंज महिला समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र वंदना के साथ हुआ। इस सम्मान से महिला सेवाधिकारियों के सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की गई।

गुरुकुंज आश्रम, मोझरी न्यूज, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज, महिला सम्मेलन, अमरावती समाचार, Gurukunj Ashram, Mozhari News, Rashtrasant Tukadoji Maharaj
#GurukunjAshram #Mozhari #RashtrasantTukadojiMaharaj #Gramgeeta #WomenEmpowerment #MaharashtraNews #LocalNewsHindi


.jpeg)

COMMENTS