Kanhan Pipri Navratri Mahotsav 2026,Navratri celebration in Kanhan,Kavad Kalash Yatra Kanhan river,Akhand Jyoti i Kanhan,Kanhan local news update
नवरात्र महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सुबह 10 बजे कन्हान नदी के पवित्र तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर जल संकलित किया गया। इसके बाद भव्य कावड़-कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में कलश धारण करने वाली महिलाओं एवं कन्याओं, कावड़धारी श्रद्धालुओं, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकियों, बग्गी, घोड़ों, बैंड-बाजे और भजन मंडलियों ने विशेष आकर्षण बढ़ाया। ‘जय माता दी’ और ‘जय जगदंबे’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कावड - कलश यात्रा बीकेसीपी स्कूल से प्रारंभ होकर महामार्ग के गांधी चौक, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक सहित पिपरी मार्ग से नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा माता मंदिर पहुंची।जगह-जगह श्रद्धालुओं की उपस्थिति और महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई।
दुर्गा माता मंदिर पहुंचने के बाद कन्हान नदी के पवित्र जल के साथ दूध, दही, घी एवं पंचामृत से श्री नवदुर्गा माता का अभिषेक किया गया।मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बीच घटस्थापना संपन्न हुई। इसके पश्चात मंडल की परंपरा के अनुसार अखंड मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। नवरात्र के दौरान यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 7 बजे महाआरती होगी। सोमवार दिनांक 12 अक्टूबर को महाकाली जस जागरण, बुधवार दिनांक 14अक्टूबर को देवी गोंधळ, रविवार दिनांक 18 अक्टूबर को अष्टमी महायज्ञ एवं हवनकुंड पूजन, सोमवार दिनांक 19 अक्टूबर को महाप्रसाद तथा मंगलवार दिनांक 20 अक्टूबर को घटविसर्जन एवं रावण दहन के साथ महोत्सव का समापन होगा। सार्वजनिक श्री नवदुर्गा उत्सव मंडल द्वारा वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया है। महोत्सव को लेकर कन्हान-पिपरी सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
Kanhan Pipri Navratri Mahotsav 2026
Sarvajanik Shri Navdurga Utsav Mandal Kanhan
68th Navratri celebration in Kanhan
Kavad Kalash Yatra Kanhan River
Akhand Jyoti Navratri Kanhan
Durga Mata Mandir Pipri Kanhan
Kanhan local news updates
Rishabh Bawankar reporter news
Navratri festival schedule Kanhan 2026






COMMENTS