टैक्स वृद्धि निर्णय स्थगित | | भाजपा | के आंदोलन को सफलता | Tax hike decision postponed | | success to BJP's movement |
टैक्स वृद्धि
निर्णय स्थगित: भाजपा के आंदोलन को सफलता
नगर परिषद चुनाव
बाद नये सभागृह के पदाधिकारी लेंगे निर्णय
कामठी: अनाप-शनाप तरीके
से बढाये गये अंधाधुंध प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध मे भाजपा कामठी शहर की ओर से निवेदन मंगलवार दिनांक 08/11/2022 को दोपहर 4:00 बजे नगर परिषद कार्यालय चावड़ी चौक मेन रोड कामठी मे चंद्रशेखरजी बावनकुले, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, विधायक विधान परिषद,तथा टेकचंद सावरकर विधायक कामठी विधानसभा की प्रमुख उपस्थिति मे
भाजपा कामठी शहरध्यक्ष संजय कनोजिया ने मुख्याधिकारी संदीप बोरकर को ग्यापण सौंपा. मुख्याधिकारी संदीप बोरकर से सारी स्थिति को समझने के बाद चंद्रशेखर बावनकुले ने जिलाधिकारी विपिन इटनकर नागपूर, से मोबाईल पर संपर्क कर नगर परिषद चुनाव के
बाद फिर से गठित नये सभागृह मे टैक्स संबंधी निर्णय लेने का निवेदन किया जिसे
प्रशासन ने द्वारा मान लिया है. जिससे सभी कामठी वासियो को राहत मिली है
सभी भाजपा पदाधिकारी
तथा सेकड़ो की संख्या मे कामठी
नगर वासी उपस्थित होकर! टैक्स वृद्धि का विरोध प्रदर्शित करने वाले कामठी नगरवासियो का धन्यवाद उज्वला रायबोले महामंत्री भाजपा कामठी शहर ने माना.
प्रतिनिधी जयंत
डोंगरे-कामठी



COMMENTS