कन्हान मे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित | Kanhan organized a one-day training program in May |
कन्हान मे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कन्हान :- कन्हान दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय नागपुर, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार एंव प्रयोजक, संकल्प
ग्रामोत्थान बहुद्देशीय संस्था टेकाड़ी
द्वारा एक दिवसीय प्रायोजित अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम वैष्णवी हाल,
कन्हान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक श्री चन्द्रशेखर वैद्य की प्रमुख उपस्थिति में कन्हान नगराध्यक्ष सौ करूणा आष्टणकर ने किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गजराज देवियां, वैशाली देवियां, संकल्प संस्था के सचिव अरविंद कुमार सिंह की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले के फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री चन्द्रशेखर वैद्य ने इस प्रशिक्षण का महत्व तथा श्रमिकों के लिए बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न उपक्रमों की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा चलाई.
योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। गजराज देवियां ने
डिजिटल साक्षरता के बारे में सविस्तार जानकारी प्रदान किया। वैशाली देवियां ने
आरोग्य विषयक जानकारी प्रदान की। संस्था सचिव अरविंद कुमार सिंह ने महिला
सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा चलाई जा विभिन्न योजनाओं पर मार्गदर्शन किया।
अध्यक्षीय भाषण मे करूणा आष्टणकर ने महिलाओं को उद्योजक बनने का आव्हान करते हुए
महिलाओं भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा प्रशिक्षणों
का लाभ लेने हेतु प्रेरित दिया। इस
कार्यक्रम में 96 महिला
प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन सौ.अनिता पाटील
ने तथा आभार प्रदर्शन सौ.सूर्यवंशी ने माना।
Kanhan | organized | a one-day training | program in May | Kanhan | I organized a one-day | training program |

COMMENTS