लोटस लाॅज मे | देह व्यवसाय पर पुलिस ने मारा छापा | Police raided prostitution |
लोटस लाॅज मे चल रहें देह व्यवसाय पर पुलिस ने मारा छापा | देह व्यवसाय पर पुलिस ने मारा छापा |
दो गिरफ्तार, कारवाई
दरम्यान कुल ११,८४६ रुपय का मुद्देमाल बरामद
कन्हान:- नागपुर जिल्हे के कन्हान थाना
अंतर्गत नागपुर जबलपुर राष्ट्रीय महामार्गा बोर्डा टोल नाके पास लोटस लाॅज मे चल
रहें देह व्यवसाय पर कन्हान पुलिस ने छापा मारकर दोन आरोपी को गिरफ्तार कर कुल ११,८४६ रुपय का मुद्देमाल बरामद किया गया है।
पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार
को दोपहर के समय पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते इनको गुप्त सुत्रो से माहिती मिली
कि लोटस लाॅज मे महिला और लड़कियों को अधिक रुपए कमाने का लालच देकर देह व्यवसाय
कराया जा रहा है। ऐसी सुचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते अपने पुलिस
कर्मियों के साथ लोटस लाॅज मे पहुचकर छापा मारा जिसमे लाॅज मे महिला से देह
व्यवसाय कराते हुए लाॅज मॅनेजर और महिला से देह व्यापार करने वाले रंगेहाथ पकडे
गए।
बताया जा रहा है कि लोटस लाॅज राष्ट्रीय पार्टी
के बडे बडे नेता के करीबी लोगो का है। पार्टी के एक सेल के पुर्व जिल्हा पदाधिकारी,
तहसील पदाधिकारी और एक नेता का भाई ऐसे तीन लोग मिलकर लाॅज का
कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है।
कन्हान पुलिस ने आरोपी 1) अभय
राजहंस सुर्यवंशी उम्र 21 साल कुंभारे काॅलोनी कामठी और 2)
दिलीप शालिकराम राऊत उम्र 27 साल कांद्री
कन्हान को गिरफ्तार कर उनसे कुल ११,८४६ रुपय का मुद्देमाल
बरामद किया गया।
इस मामले में पुलिस ने सहायक पुलिस निरीक्षक
सी.बी चव्हान की शिकायत पर दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कन्हान
पुलिस कर रही है। इन दिनों शहर और आस पास के ग्रामीण इलाकों में लाॅज बडे पैमाने
पर खुल गए हैं जिसमे बेखौफ होकर देह व्यवसाय चल रहा है। कन्हान पुलिस ने इस तरह
कारवाई जारी रखकर शहर में चल रहे देह व्यापार करने वालो पर कडी से कडी करवाई की
मांग नागरिको कर रहे हैं।
यह कारवाई नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल
आनंद, अप्पर पुलिस अधिक्षक, डॉ संदीप
पखाले, उपविभागीय पुलिस अधिकारी पुंडलिक भटकर इनके
मार्गदर्शन मे पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते, सहायक पुलिस
सी.बी चव्हान, मुदस्सर जमाल, आकाश
सिरसाट, नवीन पाटील, आशिक कुंभरे,
विना राऊत, भाग्यश्री राऊत सह आदि पुलिस
कर्मचारीयो ने की । Police raided the prostitution business going on in Lotus Lodge. Police raided prostitution.

COMMENTS