| khailesh salaame aur shubham salaame | एक साल के लिए किया गया | तडीपार | tadeepaar |
खैलेश सलामे और शुभम सलामे को एक साल के लिए किया गया | तडीपार |
| khailesh salaame aur shubham salaame | ek saal ke liye | tadeepaar |
खैलेश सलामे और शुभम सलामे को एक साल के लिए किया गया तडीपार | एक साल के लिए किया गया | तडीपार | tadeepaar |
कन्हान:- कन्हान थाना
अंतर्गत शिवाजी नगर निवासी खैलेश सलामे और शुभम सलामे को एमपीडीए एक्ट के तहत एक
साल के लिए जिल्हाधिकारी नागपुर के आदेश पर तडीपार किया गया।
बता दें कि खैलेश पंचम सलामे (32) और उनके भाई शुभम उर्फ निखिल पंचम सलामे (30) यह दोनो सख्खे भाई है। पिछले
कुछ सालों से दोनो भाई ने कन्हान शहर में तथा आस पास के इलाकों में गुंडागर्दी कर
रहे थे। जिससे नागरिको मे दहशत का माहौल निर्माण हो गया था।
खैलेश और शुभम के खिलाफ कन्हान पुलिस स्टेशन में
कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। वही शिकायत करने पर वह शिकायतकर्ताओं पर दहशत निर्माण
करते थे। जिसके चलते पुलिस ने दोनों भाइयों को विभिन्न धाराओं के साथ जेल भेजा गया
था। खैलेश तथा शुभम सलामे में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं होने से नागपुर
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के मार्गदर्शन में के स्थानिय अपराध शाखा की ओर
से दोनों के खिलाफ एमपीडीए की कार्रवाई प्राप् की गई थी।
शनिवार 29 जुलाई को नागपुर
जिलाधिकारी विपिन ईटनकर द्वारा खैलेश सलामे के खिलाफ तडीपार का आदेश निकाला गया
तथा उसे गिरफ्तार कर मध्यवर्ती कारागृह नागपुर में से एक साल के लिए स्थानबद्ध
किया गया। जिसकी खबर लगते ही उसका भाई शुभम फरार हो गया। जिसे कन्हान पुलिस और
स्थानिय अपराध शाखा पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई।
यह कारवाई नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल
आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संदीप पखाले, कन्हान विभाग कन्हान उपविभागीय पुलिस अधिकारी पुंडलिक भटकर इनके
मार्गदर्शन में कन्हान के थानेदार प्रमोद मकेश्वर, अपराध
शाखा नागपुर ग्रामीण पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, सहायक
पुलिस निरीक्षक सी.बी चव्हाण, पुलिस उपनिरीक्षक भारत थिटे,
सहायक फौजदार सूरज परमार, पुलिस हवलदार निलेश
बर्वे, मुदस्सर जमाल, पुलिस अमलदार
होमेश्वर वाईलकर सह आदि पुलिस कर्मचारीयो द्वारा की गई।
| एक साल के लिए किया गया | तडीपार | tadeepaar |

COMMENTS