जय मानवता सार्वजनिक बहुद्देशीय संस्था और शिवसेना शिंदे गट द्वारा पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते का सत्कार |
जय मानवता सार्वजनिक बहुद्देशीय संस्था और
शिवसेना शिंदे गट द्वारा पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते का सत्कार
कन्हान: - कन्हान शहर में
उत्सव का सफल आयोजन करने के लिए शिवसेना शिंदे गट और जय मानवता सार्वजनिक
बहुद्देशीय संस्था द्वारा पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते का सत्कार किया गया।
पिछले कई सालों से शहर और ग्रामीण इलाकों में
गणेश, नवरात्र, दशहरा उत्सव बडे धुमधाम
से मनाया जाता है। इस दौरान लुटमार, मारपीट, पाॅकीटमार, जैसे अनेक घटनाएं हुई हैं। लेकिन इस साल
गणेश, नवरात्र, दशहरा उत्सव के दौरान
पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते इन्होंने जगह जगह पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को तैनात करने से किसी भी तरह की कोई अनुचित घटना नही हुई।
पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते द्वारा कन्हान
थाने का पदभार संभालते ही गौ तस्करी वाहन, अवैध रेती वाहतुक
वाहनो पर कारवाई कर शिकंजा कसा गया है। वही शहर में चल रहे अवैध धंधो पर भी अंकुश
लगाया है। लेकिन वर्तमान में शहर में तीन हत्या की घटनाएं और बोरी (सिंगारदिप) मे दो
लाख की घरफोडी हुई हैं, पिछले कई दिनों से दुचाकी वाहन,
लोहा, कोयला चोरी की घटनाएं लगातार बढ रही है।
जिसके चलते नागरिकों मे भय का वातावरण बना हुआ है।
इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर के हर नगर
मे दिन और रात को ग्रश्त बढाने की मांग नागरिक कर रहे हैं। गणेश, नवरात्र, दशहरा उत्सव के दौरान शहर में किसी भी तरह
की अनुचित घटना न हो इसलिए पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते इन्होंने जगह जगह पुलिस
अधिकारी कर्मचारी को तैनात कर उत्सव सफल बनाने के लिए शिवसेना शिंदे गट और जय
मानवता सार्वजनिक बहुद्देशीय संस्था के पदाधिकारियों ने सार्थक नेहेते इनका शाॅल,
श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया गया।
इस अवसर पर कृष्णकुमार अग्रवाल, डॉ.मित्रा, दिपचंद शेंडे, प्रकाश
तिवारी, गज्जु गोरले, आकाश गाडवे,
बाबु मालाधरे, विक्की घोगले, विजय खेरगडे, मनिषा चिखले, शुभांगी
घोगले, पुजा सुगंधे, रंजना मेश्राम सह
आदि नागरिक उपस्थित थे।

COMMENTS