कन्हान के कराटे खिलाड़ियों का राज्य स्पर्धा के लिए चयन! |8 खिलाड़ियोंकी टीम ने किए 9 पदक हासिल| Kanhan karate players selected for state tournament Te
कन्हान के कराटे खिलाड़ियों का राज्य स्पर्धा के लिए चयन
8 खिलाड़ियोंकी टीम ने 9 पदक हासिल किए
5-6 नवंबर
औरंगाबाद में होंगी राज्य कराटे स्पर्धा
कराटे डू असोशीएशन
ऑफ नागपुर डिस्ट्रिक्ट (नागपुर जिले की, जिला कराटे कृति संघटना) की ओर से 13 वर्ष से छोटे आयु वर्ग के लिए, जिला स्तर चयन कराटे स्पर्धा का आयोजन, नागपुर विभागीय स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स में जाकिर खान
की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जहां कन्हान के 8
खिलाड़ियों ने सहभाग लेकर 9
पदकों पर कब्जा किया जिसमें और आनेवाली राज्य स्पर्धा में अपनी जगह कायम की,
जिसमे कु. माही शेंडे ने 13 वर्ष
आयु में 45 किलो वजन गट,
फाइटिंग एवं काता में क्रमशः प्रथम व
द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मोइज खान 9 वर्ष में 35 किलो वजन
द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जोएल पॉल ने 40 वजन वर्ग में 10 वर्ष आयु में प्रथम स्थान हासिल किया।
हर्षित रायपुरकर 12 वर्ष, 50 किलो वजन फाइटिंग में प्रथम स्थान, काता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया स्मिथ मस्के 12 वर्ष, वजन 45 किलो, द्वितीय स्थान हासिल किया. सोहन ओगारे ने 12 वर्ष आयु
में 45 किलो वजन मे प्रथम
स्थान हासिल किया. आराध्या देवेंद्र सिंग सेंगर 8 वर्ष आयु वर्ग काता प्रकार में तृतीय स्थान
हासिल किया।
सभी विजयी खिलाड़ी
औरंगाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा में भाग लेंगे।
ज्ञात हो कि,
कराटे एसोसिएशन ऑफ नागपुर डिस्ट्रिक्ट
यह (जिले की कृति कराटे समिति है) जो कि कराटे दो एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र से
संलग्न है एवं महाराष्ट्र की इकाई ( भारत की राष्ट्रीय कराटे संघ) कराटे इंडिया
ऑर्गेनाइजेशन संलग्न है





COMMENTS