नागपूर | मे 11 दिसंम्बर| को इस प्रकार होगा |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | का कार्यक्रम | P M Narendra Modi's program will be on | Dec 11 in Nagpur |
नागपुर-मुंबई को जोड़ने वाले बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नागपुर-शिर्डी 520 किमी के पहले चरण का 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री शिवमडका यानी समृद्धि महामार्ग के झिरो माईल प्वाइंट से वायफल तक लगभग 10 किमी का निरीक्षण करेंगे। इस यात्रा के लिए उन्हें 15 मिनट लगेंगे।
इससे पहले वे नागपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहां से सीधे जीरो मॉइल फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से मेट्रो रेल के जरिये खापरी रेलवे तक का सफर तय करेंगे। उसके बाद समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन के लिए रवाना होंगे। गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक वे रविवार को सुबह 9:25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और दोपहर 12:50 बजे नागपुर से रवाना होंगे। 3:30 घंटे प्रधानमंत्री नागपुर में रहेंगे। प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने सहित 5 कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इस तरह रहेगा कार्यक्रम-
• 9.25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर आगमन
• 9.30 बजे नागपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना
• 9.40 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे
• 9.45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
• 10 बजे जीरो मॉइल फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे
• 10.20 बजे खापरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचेंगे, वहां खापरी से ऑटोमोटिव चौक, प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर तक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
•10.45 बजे समृद्धि महामार्ग के स्टार्टिंग प्वाइंट पर पहुंचेंगे, इस दौरान 10 किलोमीटर की राइड करेंगे
• 11.15 बजे मिहान परिसर स्थिति एम्स का उद्घाटन करेंगे
• 11.30 बजे एम्स परिसर स्थित टेंपल ग्राउंड सभा को संबोधित करेंगे
•12.35 बजे सभा स्थल से निकलकर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे
• 12.55 बजे नागपुर एयरपोर्ट से गोवा के लिये उड़ान भरेंगे


COMMENTS