साप्ताहिक बाजार मे गुंडो ने हथियार लेकर मचाया आतंक मामले में कन्हान पुलिस के हाथ खाली | saaptaahik baajaar me gundo ne hathiyaar lekar machaaya ....
साप्ताहिक बाजार मे गुंडो ने हथियार लेकर मचाया आतंक मामले में कन्हान पुलिस के हाथ खाली
कन्हान पुलिस के
कार्यप्रणाली पर सवाल , थानेदार
विलास काळे का तबादला
कन्हान - कन्हान
के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को शाम के समय कुछ गुंडो ने राष्ट्रीय महामार्गा
पर तलवार , चाकु , देशी कट्टा , डंडे हाथ में लेकर आंतक मचाते हुए आम नागरिक ,
दुकानदारो से मारपीट कर वाहनो की
तोडफोड की थी। इस घटना को पाच दिन होने के बावजूद कन्हान पुलिस और स्थानिक गुन्हे
शाखा नागपुर ग्रामीण पुलिस मुख्य आरोपी को पकडने मे नाकाम रही जिसके चलते पुलिस
प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ज्ञात हो कि
कन्हान , कांद्री , टेकाडी , खदान , गोंडेगाव सह आदि आस पास के गाव क्षेत्र मे इन दिनों जुआ , सट्टा , रेती , कोयला , गौवंश तस्करी , मादक पदार्थों का करोबार तेजी से चल रहा। जिसके चलते
आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही कन्हान क्षेत्र में
आपराधिक गतिविधियां तेज से बढती जा रही है जिससे नागरिकों मे भय का वातावरण
निर्माण हो गया है। इस संदर्भ मे कई बार विविध सामाजिक , राजनितिक संघटन के पदाधिकारियों ने उपविभागीय पुलिस
अधिकारी मुख्तार बागवान और पुलिस निरीक्षक विलास काळे को पत्र निवेदन देकर अवैध
धंधे बंद और नगर मे बढ रहे आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने की मांग की थी लेकिन
पुलिस प्रशासन ने इस ओर ध्यान नही दिया जिससे अवैध धंधे और आपराधिक गतिविधियो पर
अंकुश नही लग पाया .
saaptaahik baajaar me gundo ne hathiyaar lekar machaaya aatank maamale mein kanhaan pulis ke haath khaalee
घटना के बाद
राष्ट्रीय महामार्गा पर हजारो की संख्या में लोगो की भीड इकठ्ठा हो गई और थानेदार
विलास काळे और डिवायएसपी मुख्तार बागवान पर कडी से कडी कारवाई कर तबादला करने की
मांग करते हुए कन्हान पुलिस स्टेशन का घेराव किया। नागपुर ग्रामीण पोलीस अधिक्षक
विशाल आनंद ने नागरिको मे पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीव्र रोष को देखते हुए आनन -
फानन में कन्हान पुलिस स्टेशन के थानेदार विलास काळे का तबादला कर कंट्रोल रूम मे
अटैच कर दिया। तो वही रामटेक पुलिस स्टेशन के थानेदार प्रमोद मकेश्वर इनको कन्हान
पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या कन्हान
पुलिस स्टेशन के नए थानेदार प्रमोद मकेश्वर साहब नगर में बिगडी शांती सुव्यवस्था
मे सुधार लाएंगे , बढ रहे
आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगा पाएंगे , अवैध धंधे और मादक पदार्थों की विक्री करने वालो पर कडी कारवाई कर बंदी
लगाएंगे , इस ओर नागरिकों की
निगाहें टिकी हुई है। वही हथियार लेकर आंतक माचने वाले आरोपी अब भी पुलिस के
गिरफ्त से बाहर है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन के कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों
मे रोष व्याप्त है।
In the weekly market, hooligans created terror in the case of the | Kanhan police |

COMMENTS