इंदिरा नगर के गोडाऊन मे स्थानिक अपराध शाखा पुलिस ने मारा छापा | kanhan badi karywahi | Indira nagar godam me police chaapaa | sugandhit tambakhu |pan
इंदिरा नगर के गोडाऊन मे स्थानिक अपराध शाखा पुलिस ने मारा छापा
इंदिरा नगर के गोडाऊन मे स्थानिक अपराध शाखा पुलिस ने मारा छापा | kanhan badi karywahi | Indira nagar godam me police chaapaa | sugandhit tambakhu |pan masala japt | aropi gorftar |
सुगंधित तंबाकू एव पान मसाला जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार | sugandhit tambakhu | panmasala japt |
कन्हान:-कन्हान थाना अंतर्गत इंदिरा नगर के गोडाऊन मे स्थानिक अपराध शाखा पुलिस ने मारा छापा मारकर 14 किलो सुगंधित तंबाकू एव पान मसाला जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र मे विविध प्रकार की सुगंधित तंबाकू खरेदी विक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कन्हान शहर और ग्रामीण इलाकों में बडे पैमाने पर खुलेआम सुगंधित तंबाकू खरेदी विक्री हो रही है।
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 22 सप्टेंबर को स्थानिक अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण पुलिस पथक कन्हान शहर मे पेट्रोलिंग कर रहा था। इस बीच गुप्त सुचना मिली कि इंदिरा नगर के संजय गंगंवानी के गोडाऊन मे सुगंधित तंबाकू एव पान मसाला रखा हुआ है। ऐसी सुचना मिलने पर पुलिस ने स्टाप की मदत से आरोपी संजय हरिलाल गंगंवानी उम्र 50 साल, कामठी इनके गोडाउन मे छापा मारकर 14 किलो सुगंधित तंबाकू एव पान मसाला समेत कुल
13,792 रुपए का मुद्देमाल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच कन्हान पुलिस कर रही है।सदर कारवाई स्थानिक अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे इनके मार्गदर्शन मे उपनिरीक्षक बट्टुलाल पांडे, हवालदार नाना राऊत, विनोद काळे, इक्बाल शेख, संजय भदोरिया, विरेंद्र नरड, मोनु शुक्ला आदि ने की.

COMMENTS