होमगार्ड हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, 18 तक पीसीआर | Homegard hatykand ke tin aropi girfyar | 18-oct-2023 tak PCR
होमगार्ड हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, 18 तक पीसीआर
कन्हान पुलिस और ग्रामीण क्राईम ब्रांच पुलिस की
संयुक्त कारवाई
कन्हान - कन्हान थाना अंतर्गत नागपुर जबलपुर राष्ट्रीय महामार्गा के बोर्डा चौरस्ता के पास बस स्टॉप पर दिनदहाडे हुई हत्या प्रकरण मे मामले पुलिस ने तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मिली हुई जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर
बारा से एक बजे के दरम्यान बोर्डा चौरस्ता के पास बस स्टॉप पर आरोपी 1)कृणाल राजेश नाईक,२)सुमित नागोराव गजभिए,३)आशिष उर्फ डांगा महेश नागदेवे ने होमगार्ड शिपाई आशिष दिलीप पाटील को
कृणाल नाईक के पत्नी के साथ अनैतिक संबंध के शक मे हाॅकी स्टिक और धारदार शस्त्र
से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर कार क्रमांक एम एच 31 सी एन
6240 मे डालकर ले गए थे। कार मे उस पर धारदार शस्त्र से वार
कर हत्या कर दी।
करीब रात आठ बजे के दरम्यान मध्यप्रदेश के बालाघाट जिल्हा अंतर्गत तिरोडी थाना क्षेत्र मे आशिष का शव पाया गया था। तिरोडी पुलिस ने आशिष के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कन्हान पुलिस की एक और नागपुर ग्रामीण पुलिस क्राईम ब्रांच की चार टीमे आरोपीयो की तलाश मे जुटी हुई थी। गुरुवार 12 अक्टूबर को दोपहर के दरम्यान गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी 1)कृणाल राजेश नाईक,२)सुमित नागोराव गजभिए,३)आशिष उर्फ डांगा महेश नागदेवे को अरोली थाना अंतर्गत स्थित रेणुका बियरबार से गिरफ्तार कर लिया।
घटना के तीन दिन के बाद गुरुवार 12 अक्टूबर को तिरोडी पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ विविध धार के तहत मामला
दर्ज कर आगे की जांच के लिए शुक्रवार 13 अक्टूबर को कन्हान
पुलिस को हस्तांतरित करने से पुलिस ने सभी आरोपीयो को कोर्ट के सामने पेश कर दिया।
जहा 18 अक्टूबर तक पीसीआर मिल गया है। इस प्रकरण की आंगे की
जांच पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते कर रहे हैं।
होमगार्ड हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, 18 तक पीसीआर | Homegard hatykand ke tin aropi girfyar | 18-oct-2023 tak PCR

COMMENTS