वृद्धाश्रम में वृद्ध के साथ मनाई दिवाली | Celebrated Diwali with old people in old age home
वृद्धाश्रम में वृद्ध के साथ मनाई दिवाली
समाजसेविका कामिनी हटवार की अनोखी पहल
मौदा :- वृद्धाश्रम में
रहने वाले बे सहारा महिला और पुरुषो को दीपावली का आनंद देणे तथा उनके साथ दीपावली
मनाने का मानस रखते हुए अरोली की समाज सेविका कामिनी हटवार द्वारा वृद्धाश्रम में
अपने बच्चों के साथ जाकर वहा के वृद्धों के साथ दिवाली मनाई. दिपावली का त्यौहार
पुरे देश में हर घर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.
त्यौहार और परिवार ये दोनों एक दुसरे के पूरक है.
त्यौहारों की शोभा घर के मां - बाप होते है. पिता यानी घर का छत और मां यानी घर का
आंगन हैं. लेकिन अब ये बात बेइमानी सी लगती हैं. आजकल इन्सान अपने स्वार्थ के
सिद्धी में इतना मग्न हैं कि उसे रिश्ते और भावनाओं की कद्र नही रह गई हैं.
कामिनी हटवार के साथ उनकें परिवार ने आश्रम का
परिसर की साफ-सफाई कर रंगीबेरंगी रंगो से रंगोली सजाई, पूरा
परिसर फुलों से सजाया गया, दिवाली के दीप जलाऐ और ३४ पुरुष व
महिलाओं को बडों का मान- सन्मान कर हल्दी कुंकू लगाकर उनकों घर में तयार की ये
दिवाली का ( पकवान )नाश्ता और टाॅवेल वितरित कर दिपावली मनाई गई।किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कामिनी हटवार केंद्रीय मानव
अधिकार सेवा संघटक महिला सचिव जिल्हा नागपूर, सम्राट
फाउंडेशन उपजिल्हाप्रमुख, संताजी ब्रिगेड तेली समाज तालुका
अध्यक्ष और हटवार परिवार व वृद्धाश्रम के सभी लोग उपस्थित थे। इस आनंदोत्सव को
देखते हुऐ वृद्ध महिला व पुरुषों की आंखो में खुशी के आंसू छलक पडे.
COMMENTS