कामठी काॅलरी खदान नं 6 मे दिनदहाडे हवाई फायरिंग से फैली सनसनी, आरोपी फरार
नागरिकों मे दहशत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
कन्हान - कन्हान
शहर के कामठी काॅलरी खदान नं 6 मे आंगनवाडी क्रमांक १३१ के पास असामाजिक तत्वों के युवकों ने आपसी विवाद मे
दिनदहाड़े हवाई फायरिंग से परिसर मे सनसनी फैल गई और हडकंप मच गया। इस मामले मे
पुलिस ने दो आरोपी और उनके साथियों के खिलाफ आर्म अॅक्ट का मामला दर्ज कर आरोपीयो
की खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार शनिवार 3
जुन को दोपहर के समय पोलीस निरीक्षक प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन मे सहायक पोलीस
निरीक्षक सी.बी चव्हान, पो.हवा हरीष सोनभ्रदे, मुदस्सर जमाल, पोशि वैभव बोरपल्ले, सम्राट वनपर्ती परिसर मे पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान गुप्त सुत्रो से
जानकारी मिली कि मौजा खदान नंबर 6 स्थित आंगनबाड़ी के पास कुछ असामाजिक तत्वों के युवकों ने अग्नीशस्त्र से
फायरिंग की घटना हुई है.
ऐसी जानकारी मिलने
पर कन्हान पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। तो कुछ पुख्ता सबूत नहीं
मिलने से पुलिस की ओर से अफवाह होने की बात कही जा रही थी। लेकिन कन्हान पुलिस
बारकी से जांच पड़ताल कर रही थी। शाम के दौरान घटनास्थल पर एक कारतुस का फायर हुआ
पीतल का खाली केस दिखाई दिया। कन्हान पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर पोशि वैभव
बोरपल्ले की शिकायत पर संदिग्ध आरोपी बल्लन गोस्वामी, चिंटु राजपुत और उनके साथियों के खिलाफ 3,25 भाहका अन्वये गुन्हा दाखल कर अप्पर पोलीस अधिक्षक
मा.डाॅ.संदीप पखाले, रामटेक उपविभागीय पोलीस अधिकारी आशिष कांबळे, पोलीस निरीक्षक प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन मे आगे की जांच सहायक पोलीस
निरीक्षक सी.बी चव्हान, मुदस्सर जमाल और स्थानिक गुन्हे शाखा पुलिस
फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
तडीपार आरोपी
परिसर मे घुम रहा, कन्हान पुलिस क्या कर रही थी
शनिवार को खदान नं
6 मे आंगनवाडी के पास हुई
फायरिंग की घटना मे आरोपी चिंटु राजपुत का नाम सामने आ रहा है। सुत्रो से मिली
जानकारी के अनुसार आरोपी चिंटु राजपुत पर तडीपार की कारवाई पुलिस की ओर से की गई
थी। फिर भी चिंटु राजपुत परिसर मे सरेआम घुम रहा था तो पुलिस क्या कर रही थी। ऐसी
चर्चा नागरिको मे चल रही है। क्या पुलिस को इसकी जानकारी थी। क्या तडीपार की
कारवाई पुलिस की ओर से की गई थी। ऐसे तरह तरह की चर्चाए चल रही है । जिसके चलते एक
बार फिर कन्हान पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कई वारदातें हो गई, परिसर मे घटनाएं बढ़ी
क्षेत्र में कई
सालों से अवैध धंधे धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिससे रेती, कोयला माफियो मे कई बार हत्याएं,
फायरिंग जैसे घटनाएं हुई हैं। फिर भी
कन्हान पुलिस अवैध धंधे वालो को आज भी धंधे बांट रही है। शहर में घरफोडी, कोयला, लोहा,
डिझेल, मोटार वाहन, मारपीट, चाकु हमले, विद्युत तार, खांब चोरी जैसे अनेक वारदातें काफी बढ गई है। फिर भी कन्हान पुलिस इन हो रही
घटना को अंकुश लगाने में नाकाब साबित हो रही है। जिसके चलते आम नागरिकों मे दहशत
का माहौल बना हुआ है। कन्हान पुलिस ने दिन रात मे ग्रश्त बढाकर बढ रही घटनाओं पर
अंकुश लगाने की मांग आम नागरिक कर रहे है।

COMMENTS